Friday, 18 February 2022

कोई भी तबीब न हुआ

अक़ीदत का एक भी फूल मेरे दामन को नसीब न हुआ  
कारवाँ में शामिल तो था  मगर कोई भी   क़रीब न हुआ  

न तो देखा हुआ तबस्सुम  न ही  तसव्वुर में उभरा चेहरा
एक अजनबी मुझसे मिला  औ" कुछ भी अजीब न हुआ  

वो शख़्स दरिया-ए-उल्फ़त की शक्ल का था औ" ख़ुश था 
उम्मीद के तराजू पर तौला गया औ" वो भी हबीब न हुआ

जहाँ भी नज़र डाली  बाद उस दोनों के  वहां कोई न रहा 
वह ऐसा शख़्स था जिसका कभी भी कोई रक़ीब न हुआ 

क्यूँ हर रोज तन्हाई की  उम्र मुसलसल  दराज़ होती गई 
'धरम' क्यूँ ज़माने में इस मर्ज़ का कोई भी तबीब न हुआ    

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.