Friday, 3 February 2012

इश्क

इश्क कोई सियासी हुकूमत नहीं
यहाँ कोई कैसर नहीं कोई नफ़र भी नहीं

इश्क कोई इबादत-ए-खुदा भी नहीं
यहाँ कोई मौलबी नहीं कोई काफ़िर भी नहीं

इश्क कोई तिजारत-ए-दिल भी नहीं
यहाँ कोई ताजिर नहीं कोई खरीददार भी नहीं

इश्क तो वह पाक रिश्ता है " धरम "
जहाँ इन्सान एक दुसरे में फ़ना हो जाता है 

1 comment:

Note: only a member of this blog may post a comment.