Monday, 5 December 2016

अकड़कर खड़ा रहने में कोई भला नहीं

जो मील का पत्थर था वो अपने ज़गह से हिला नहीं
की पूरा कारवां गुज़र गया मगर उससे कोई मिला नहीं

उसकी ख्वाईश की सीढ़ी आसमाँ से भी ऊँची निकल गई
हाँ मगर हक़ीक़त यह हुआ की वहां कोई महल बना नहीं

की हिम्मत हर बार मुफ़लिसी के सामने घुटने टेक देती है
आज फिर से उसके सितम पर इसका कोई ज़ोर चला नहीं

हुक़्म की ग़ुलामी औ" एहसान तले झुका हुआ उसका सर
की आज कट भी जाये तो उसको खुद पर कोई गिला नहीं

तारों-सितारों की बातें आसमानी हैं कुछ हक़ीक़त नहीं होता
अब समझ आया की ऐतवार करके मिलता कोई सिला नहीं

इस बार के गर्दिश-ए-ऐय्याम को झुककर सलाम करना है
उसके सामने अकड़कर खड़ा रहने में 'धरम' कोई भला नहीं

3 comments:

  1. वाह!! बहुत शानदार...

    ReplyDelete
  2. पत्थर ही धड़कते हैं, आबाद शहर के हर एक सीने में,
    आदमी टूट-टूट के बिखरा, आज कोई दिल पिघला नहीं।

    खैर, खुद ही समेट लेगा, अपने मुकम्मल कारवां को,
    ग़र घर से निकला, तो मंझिल से कोई फासला नहीं।

    ReplyDelete

Note: only a member of this blog may post a comment.