अश्क़ सूख गए आँखें नम नहीं होती दिल बुझता नहीं
उसकी नज़र से अब तो कहीं भी चिराग़ जलता नहीं
महफ़िल में हर बात पर बस झुककर सलाम करना
क्या कहें सामने तेरे अपने कद का पता चलता नहीं
जिसको हमने इश्क़ समझा वो तो कभी था ही नहीं
एक बुझा चिराग़ था वहाँ अब भी कुछ मिलता नहीं
बस एक महफ़िल लूटी गई तो दिल ऐसा तन्हा हुआ
कि हद-ए-निगाह तक अब कहीं भी दिल लगता नहीं
बस एक बात कही थी "धरम" दिल टुकड़ों में बँट गया
अब तो ऐसे ख़ामोश हैं कि ख़ुद से भी कुछ कहता नहीं

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.