कि आईने में उसका चेहरा कुछ कम दिखता है
उसकी आँखों में झाँको तो कोई वहम दिखता है
दिलजलों की शागिर्दी है उदासी की रहनुमाई है
कि उसके गिरेबाँ में हमेशा कोई ग़म दिखता है
कि उसका वो लहज़ा वो सलीक़ा वो तौर-ए-बयाँ
उसकी बातों में किसी रिश्ते का भरम दिखता है
वो रास्ता उसका था वो नक़्श-ए-पाँ उसी का था
क्यूँ उस मंज़िल पर कोई और आदम दिखता है
दीवानों की महफ़िल है वहाँ इश्क़ का आलम है
मगर उस फ़िज़ा में कोई और मौसम दिखता है
महज़ वो एक ही जवाल का ऐसा असर "धरम"
रास्ता आसाँ ही क्यूँ न हो मगर दुर्गम दिखता है
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.