Monday, 30 January 2012

मेरे प्यार का...

वो गुज़रा ज़माना वो दिलकश फ़साना
वो पंख पुराना मेरे प्यार का
कभी रुक-रुक के चलना कभी चल-चल के रुकना
वो शोख अदा मेरे प्यार का 

कभी बुत बनाना कभी बुत सा बनना
वो बुतपरस्ती मेरे प्यार का
कभी ग़म की बातें कभी बेग़म की बातें
वो बातें बनना मेरे प्यार का

कभी साँसों की गर्मी कभी गालों की नरमी
वो फिर बुदबुदाना मेरे प्यार का 
कभी ख़ामोशी की रातें कभी शब भर की बातें
वो पल-पल का कटना मेरे प्यार का

कभी होकर न होना कभी न होकर भी होना
वो अहसास पुराना मेरे प्यार का
वो गुज़रा ज़माना वो दिलकश फ़साना
वो पंख पुराना मेरे प्यार का...

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.