कि आपके शान में मेरी तरफ से अब कोई और गुस्ताख़ी नहीं होगी
मुझे पता है कि बाद इस माफ़ी के अब कोई और माफ़ी नहीं होगी
कि ये एहसास मुझे तब हुआ जब अरसा बाद हम दोनों रु-ब-रु हुए
जो तुम में वो किरदार ही न रहा तो अब फिर वो महफ़िल नहीं होगी
कि किस इरादे से बात रखे थे और किस मुक़ाम पर तुम मुझे ले आए
बाद इस मंज़िल के तेरे बताए किसी और मंज़िल की ज़ुस्तज़ू नहीं होगी
कि ग़र मेरे क़त्ल की ही तमन्ना थी तो मुझे कह दिए होते मैं जां दे देता
मगर हाँ! तेरे बख्शे इस मौत के बाद अब फिर से मेरी मौत नहीं होगी
कि ग़र वक़्त ने यदि ये दौर बख्शा है तो हालात ने मुझे सिखाया भी है
हाँ! रिश्ता ज़िस्म जां और रूह हर किसी की मौत एक जैसी नहीं होगी
कि इस क़रीबी के दरम्यां पसरे सन्नाटे को मर जाने तक छोड़ देना है
हाँ! रूह के ज़िंदा रहने तलक "धरम" अब कोई और बात नहीं होगी

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.