सितारों का जहाँ बहुत दूर तो नहीं था
ये दिल कभी इतना मजबूर तो नहीं था
मैकशी में शरीक होना आँखों से पीना
ये कोई मयकदा-ए-शऊर तो नहीं था
ग़म में डूबा रहना ग़म की बातें करना
ये ज़िक्र एक जश्न-ए-सूरूर तो नहीं था
जाम उठाकर बिना पिये ही रख देना
ये गुस्ताख़ी शौक़-ए-हुज़ूर तो नहीं था
हाथ उठाना औ" कोई दुआ न माँगना
ये ब-तौर-ए-ग़ुर्बत-ए-ग़ुरूर तो नहीं था
हर बात "धरम" दिल पे ही लगती थी
सीने में दिल कोई नासूर तो नहीं था
मैकशी : मद्यपान
शऊर : काम करने का ढंग
सुरूर : मस्ती, हल्का सा नशा
गुस्ताख़ी : अशिष्टता
ब-तौर : के समान
ग़ुर्बत : ग़रीबी
ग़ुरूर : अभिमान
नासूर : एक प्रकार का घाव जो हमेशा रिस्ता रहता है
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.