Wednesday, 19 April 2023

एडिओं तले कुचलता रहा

आँखों में लहू उतरा ही नहीं सिर्फ़ रगों में उबलता रहा  
ज़िंदगी तिरे तपन से  यह जिस्म मुसलसल जलता रहा

नज़र जिधर भी पहुंची सिर्फ़ दो ही नज़ारा मिलता रहा
कहीं तो पानी जमने लगा कहीं तो पत्थर पिघलता रहा 

पहले साँस ने सीने को आग़ोश में लेकर सुकूँ पहनाया
फिर वो साँस औ" सीने का रिश्ता उम्र भर छलता रहा

जब तलवे भर ज़मीं भी न थी सिर्फ़ एडिओं चलता रहा 
तब भी मगर हर चुनौती को एडिओं तले कुचलता रहा

गर्दिश को हासिल-ए-बुलंदी थी वक़्त भी ढ़लान पर था
तब रूह से एक जिस्म निकलकर ग़ुर्बत निगलता रहा 

बात कम सुनने लगा फिर थोड़ी और कम कहने लगा    
फिर हर बात पर ही जाने क्यूँ 'धरम' मन बहलता रहा 


गर्दिश : संकट
ग़ुर्बत : ग़रीबी

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.