आसाँ नहीं होता जीना एक बिरहमन की तरह
हर लिबास को जो ओढ़ता है कफ़न की तरह
एक चेहरा एक नाम एक शख़्सियत एक काम
यह ज़मीं आसमाँ है जिसके नशेमन की तरह
ख़ुशी-ग़म आबरू-बेआबरू औ" ज़िंदगी-मौत
सब साथ रखता है एक मुर्ग़-ए-चमन की तरह
एक नज़र साँसों को चैन दिल को सुकूँ देता है
औ" ज़बाँ पर आता है वो एक सुख़न की तरह
मुलाक़ात का वक़्त तन्हा होता है गुज़र जाता है
ख़याल में रहता है वो अनमोल रतन की तरह
कि बाद एक मंज़िल के दूसरी मंज़िल "धरम"
मुसलसल चलता रहता है वो ज़मन की तरह
नशेमन : निवास स्थल
मुर्ग़-ए-चमन : बाग़ की चिड़िया
सुख़न : शायरी
ज़मन : वक़्त
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.