चांदनी रात
मोर के पूरे फैले पंख
चितकोबरे रंग का एक मेमना
पीछे के झील से हवा का गुजरना
फिर तुम्हारे बदन को छू जाना
और तुम्हारी ठंढी आहें भरना
दूर के टीले पर तुम्हारा चढ़ना
और उछल कर चाँद को चूमना
कभी कभी सन्नाटे का कुछ कह जाना
फिर मेरा तुम्हारी नज़रों से पूछना
और फिर तुम्हारा निःशब्द उत्तर
नर्म हरी घास पर तुम्हारे कोमल हाथ
और तुम्हारे हाथ पर मेरा चूमना
तुम्हारी ठहरी सी आवाज़
और मेरे सांसों का थम जाना
बर्षों बीत गए इस लम्हे को
मगर लगता है जैसे कल की बात हो
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.