Monday, 30 March 2015

पूछ लेता हूँ

अब मिल ही गए हो तो हाल पूछ लेता हूँ
तुमसे वो वर्षों पुराना सवाल पूछ लेता हूँ

दोनों जिस्म एक थे सासें तेज चल रही थी
तुमसे वो पुराने इश्क़ का ख्याल पूछ लेता हूँ

दिल की गहराई की अंदाजा तुम्हें तब तो न था
जो ढल गया है हुस्न तो ये मलाल पूछ लेता हूँ 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.