मेरी मोहब्बत का किस्सा पुराना हो गया
जो अपना था वो कब का बेगाना हो गया
निगाहें मिलती थी आखों से पी लेता था
इन बातों को बीते अब ज़माना हो गया
इश्क़ दो रूहों का मिलन हुआ करता था कभी
मोहब्बत का अब तो अलग पैमाना हो गया
जो कभी दिल में झांककर देखा करता था
वो अब तो पैसा देखकर दीवाना हो गया
देकर बाँहों में बाहें जो कभी घूमा करता था
आज मिला तो बस उलटे पांव रवाना हो गया
जहाँ हर रोज प्यार का मौसम हुआ करता था
वो बुलंद ईमारत तो कब का वीराना हो गया
उसके दिल को जब कुरेद कर देखा "धरम"
पता चला वहां तो अब कब्रखाना हो गया
जो अपना था वो कब का बेगाना हो गया
निगाहें मिलती थी आखों से पी लेता था
इन बातों को बीते अब ज़माना हो गया
इश्क़ दो रूहों का मिलन हुआ करता था कभी
मोहब्बत का अब तो अलग पैमाना हो गया
जो कभी दिल में झांककर देखा करता था
वो अब तो पैसा देखकर दीवाना हो गया
देकर बाँहों में बाहें जो कभी घूमा करता था
आज मिला तो बस उलटे पांव रवाना हो गया
जहाँ हर रोज प्यार का मौसम हुआ करता था
वो बुलंद ईमारत तो कब का वीराना हो गया
उसके दिल को जब कुरेद कर देखा "धरम"
पता चला वहां तो अब कब्रखाना हो गया
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.