Saturday, 12 January 2019

उजाला छा न सका

नज़र से पिया  हलक़ में उतारा  मगर दिल  में बसा न सका
रिश्ते के  रूह को उसके ज़िस्म से  कभी अलग पा न सका

वो नाम  जब भी  ज़ुबाँ पर आए  तो आह! क्या तरन्नुम आए  
ज़ुबाँ तो खुले  मगर उसे  कभी गुनगुना न सका  गा न सका

मौसम बहार  का खिज़ा का  इश्क़ का  या फिर तन्हाई का
इनमें कोई भी  मौसम मेरे  दहलीज़ तक  कभी आ न सका 

ख़ुर्शीद चिराग़ जुगनू हर किसी के  रौशनी  की नुमाईश हुई
बाबजूद इसके "धरम" कभी मेरे घर में उजाला छा न सका

Saturday, 5 January 2019

चंद शेर

1.
कि हर किसी को  मुक़ाम हासिल हो  हर ख़ामोशी को ज़ुबान हासिल हो 
अब वहाँ चलो "धरम" जहाँ हर दर्द को अपनी अलग पहचान हासिल हो

2.
वादों से ऊब के अब जां निकले  हम तो ख़ुद  अपने ही घर में मेहमाँ निकले
जब भी मंज़िल की ओर निकले "धरम" तो पता नहीं फिर कहाँ-कहाँ निकले

3.
अल्फाज़ मोहब्बत के कब के बदल गए अब तो दिल भी दुखाने लगे
मिले जो नज़र से नज़र "धरम" तो सिर्फ बेवफाई ही सामने आने लगे 

4.
अब न तो मरने का हुनर ही है 'धरम' न ही जीने का कोई इरादा रहा
एक ही पहलू में आधी मौत आधी ज़िंदगी रही दूसरा पहलू सादा रहा 


Thursday, 3 January 2019

मोहब्बत का भरम-ए-फ़साना बाकी है

मुन्सिफ़ का फैसला हो चुका मोहर भी लग गई सिर्फ सुनाना बाकी है 
मगर क्यूँ अब भी लगता है कि  उसकी यादों का आना-जाना बाकी है 

दरख़्त के सूखे डाल पर अनजाने में बे-मौसम कोई पत्ता उग आया था 
पत्ता साख़ से टूट चुका है  मगर उसका अभी ज़मीं पर गिरना बाकी है

मेरे ये मोहब्बत के फूल यूँ ही  सूख गए कुबूल किसी के भी न हो सके  
मगर एक उम्मीद  ज़िंदा है कि इसका  अब फिर से निखरना बाकी है 

न कभी इशारा  हुआ न आहट हुई  न किसी ने मुझको पलटकर देखा 
बिना जंग के  ही हार  हुई बाद इसके  भी मुझमें कोई दीवाना बाकी है 

हो सके कि फिर  से ज़ख्मों में जान  आए दिल में दर्द बढ़े आह निकले 
लगता ऐसा है "धरम" कि अभी मोहब्बत का भरम-ए-फ़साना बाकी है

Tuesday, 4 December 2018

चंद शेर

1.
मेरे  सब्र को "धरम" अब और क्या ही आज़माना
कि गुज़रते गुज़रते अब तो गुज़र गया हर ज़माना

2.
वहीं से  ज़ख्म मिला "धरम" जहाँ से  ज़ख्म भरना था
कि बाद उत्तर मिलने के अब उपयुक्त प्रश्न करना था

3.
चैन की  एक  नींद  "धरम" मौत के  पहले भी आनी चाहिए
मौत के पहले भी एक रात कब्र-ए-मुक़र्रर में बितानी चाहिए

4.
न कोई यार है मेरा न तो किसी नज़र को इंतज़ार है मेरा
ख़ुद अपने आप से भी तो 'धरम' नहीं कोई क़रार है मेरा

5.
बज़्म-ए-उल्फ़त की रौनक-ए-महफ़िल "धरम" एक उसके जाने से घटती नहीं
वो एक बार गुजरी तो क्या गुजरी मुझ पे की अब तो  कोई भी याद मिटती नहीं

6.
पीकर समंदर को  नशा सुबह  तक चारो  आखों में बनाए रखा
एक ही आग से लिपटकर "धरम" दोनों ज़िस्मों को जलाए रखा

7.
बात को जब आगे निकलनी थी तो हर दीवार टूटी  कई रास्ता बना
बुनियाद मोहब्बत की थी "धरम" मगर उसपर ये कैसा वास्ता बना

8.
इस एक सख़्श को "धरम" अब और कितना आजमाना है तुम्हें
कि क्या मोहब्बत को इसी के साथ अंजाम तक ले जाना है तुम्हें

9.
सासें बोलती रहीं "धरम" सिहरन दोनों ज़िस्मों को ज़िन्दा करता रहा
बाहों से बाहें लिपटी रहीं घूँट इश्क़ का हलक़ में  चढ़ता उतरता रहा


Saturday, 24 November 2018

बे-वफ़ा औ" बे-ईमान बनकर मिलेंगे

कभी तो हम  यार थे  मगर अब जो मिलेंगे तो अनजान बनकर मिलेंगे
एक ही  ज़िस्म में क्यूँ न रहें  मगर अलग-अलग  जान  बनकर मिलेंगे

न कभी  मैं तेरे पंख लगाकर उड़ूँ  न कभी तुम ही  मेरे ज़िस्म में उतरना
आमने सामने  भी दोनों अब  तो अलग-अलग  पहचान  बनकर मिलेंगे

न तुम मुझे  कभी आँखों से पिलाना  न मैं कभी तेरे रूह  को महसूस करूँ 
ग़र अकेले में भी मिलेंगे  तो दोनों बदन की  साँसें बेजान  बनकर मिलेंगे

महज़ रिश्ता के मरने से  सिर्फ नजदीकी ही घटती है फ़ासला नहीं बढ़ता 
अब जो हम दोनों मिलेंगे 'धरम' तो बे-वफ़ा औ" बे-ईमान बनकर मिलेंगे 

Tuesday, 13 November 2018

चंद शेर

1.
उससे हर मुलाक़ात के बाद ख़ाक सहरा का उड़ाना पड़ता है
कि क्या कहें 'धरम' दिल लगाने के बाद दिल जलाना पड़ता है

2.
वहाँ अब आग जल रही है जहाँ से पहले कभी दरिया निकलता था
वहाँ अब सिर्फ खाई है "धरम" जहाँ पहले कभी दिल फिसलता था

3.
कहाँ  कभी नींद आई "धरम" जो उसके  उड़ने का एहसास हो
कोई रिश्ता कभी पनपा ही नहीं तो कैसे कोई दिल के पास हो

4.
चिराग़-ए-दिल से अब कोई रौशनी नहीं होती सिर्फ़ धुआँ निकलता है
ज़िन्दगी ऐसे मुक़ाम पर है "धरम" जो ना तो गुज़रता है न ठहरता है

5.
मुझमें अब कहाँ  कोई रहा "धरम" जो  मुझको जानता हो
वह शख़्स अब तो ज़िंदा भी नहीं जो मुझको पहचानता हो

6.
कि बाद उसके एक बार फिर से ज़िंदगी की एक शुरुवात करनी है
मौत में पेवस्त एक ज़िंदगी से "धरम" फिर से मुलाक़ात करनी है

7.
ग़र बारिश न बची हो "धरम" तो अब आग ही बरसे
बदन की यह प्यास बुझने को अब तो और न तरसे

Monday, 12 November 2018

अपना आक़ा भूल गया

जो जल के  फिर से बुझा  तो बुझने  का  सलीका भूल गया
रौशनी के  दर पर  उपजा अँधेरा  अपना  ईलाका भूल गया

जिसको तराशा  इन्सां बनाया  तालीम दी आसमाँ दिखाया
आज महज़  एक ही बुलंदी  पाई वो  अपना आक़ा भूल गया

दिल-ए-समंदर में  जब भी  हलचल हुई तासीर रूह तक हुई
निगल कर  रूह को  सैलाब ख़ुद अपना ही  ख़ाका भूल गया

दिल मोम था तपिश अपनी थी साथ ज़माना था तो यूँ हुआ 
मोम ख़ुद से  तपकर "धरम" पिघलने  का तरीका भूल गया

Friday, 2 November 2018

चंद शेर

1.
अपनी प्यास का अंदाजा लगाये बिना वह दरिया में उतर गया
दरिया के बहाव में बहकर 'धरम' फिर न जाने वह किधर गया

2.
मेरे दिल में लगी आग 'धरम' किसी दश्त-ए-आग से कम तो न थी
वह आग सबकुछ जला गई दिल में उपजे एक सन्नाटे को छोड़कर

3.
सन्नाटा जब भी जलता है तो न राख़ बनता है न ही ग़ुबार उड़ता है
सिर्फ साँसें सुलगती हैं "धरम" दिल में एक अलग निगार बनता है

4.
ख़ुद अपनी ही लगाई आग को "धरम" क्यूँ बुझाने लगा
वो फिर से मुझे बे-वक़्त मौत की नींद क्यूँ सुलाने लगा

5.
एक ऐसा दिया जले दिल के अंदर "धरम" जिसकी रौशनी से बहार हो
क़रम ऐसा बरसे की दामन भर जाए खुशियों से औ" पूरा हर क़रार हो 

Friday, 26 October 2018

फ़ासले को बढ़ने का एक इशारा मिला

कि कब दरिया में डूबा  किसकी कश्ती से लगकर  कैसा किनारा मिला
कुछ भी पता न चला  किसके हाथों डूबते रिश्ते  को कैसा सहारा मिला

कि ख़ुद की किताब-ए-हिज़्र पर जब अपनी ही तन्हाई की रौशनी डाली
हर वरक़ में मुझे  सिर्फ़ चाँद की परछाहीं  मिली सूरज का अँधेरा मिला

कि ज़माने के महफ़िल में लौ के बुझने तलक हर दिये को निहारा गया
बाद उसके किसी के हिस्से में न कभी रौशनी आई न कोई बसेरा मिला

कि जब कभी किसी एक ख़्वाब  को तोड़कर दूसरे  ख़्वाब से जोड़ा गया
तो दरम्याँ दोनों  ख़्वाब के ग़ुबार भर आया सिर्फ  धुंधला नज़ारा मिला

कि जब हर सन्नाटा  सिर्फ़ सिसकी से टूटे तो कौन  किससे सवाल करे
दो ज़िस्म के  दरम्याँ उग आए फ़ासले को  बढ़ने का  एक इशारा मिला

कि जब भी ख़ुद  को पलट  कर देखा वीरान  दश्त का एक  पत्थर पाया
अपना नक्श-ए-पाँ तो न पाया मगर हाँ! हर ज़ख्म "धरम" ठहरा मिला 

Friday, 5 October 2018

चंद शेर

1.
यदि मैं ज़मीं भी देखूँ "धरम" तो खुला आसमान दिखता है
मुझे तो हर ओर सिर्फ अपने ही मौत का सामान दिखता है 

2.
कि यह तय कर दिया कि वो मौत नहीं तमाशा था
क्यूंकि मरने वाले का भार "धरम" महज माशा था

3.
हमारे कोष के जो भी बचे-खुचे सितारे गर्दिश में थे अब वो भी डूब गए
अब तो किस्मत के अलावा 'धरम' हम ख़ुद अपने आप से भी ऊब गए

4.
ख़ुर्शीद कल भी निकलेगा दोनों ज़िस्म कल भी जलेंगे मगर वो तपिश न होगी
हम साथ भी रहेंगे बातें भी होंगी "धरम" दरम्यां हमारे मगर वो कशिश न होगी

5.
हर हद से ऊँची उड़ान उड़ना ज़मीं तो ज़मीं तुम पूरा आसमान उड़ना
एक ही ज़िंदगी में 'धरम' तुम मौत के बाद का भी सारा ज़हान उड़ना

6.
यहाँ किसको ख़्याल था कि हर बात पर मेरा दिल बैठता है
अब तो यहाँ किसी से भी मिलना 'धरम' मुश्किल बैठता है