Thursday, 21 July 2022

एक ऐसा भी सहारा कर लिया

उस एक बिखरी याद से जब किनारा कर लिया 
बज़्म में गया भी नहीं मगर हाँ नज़ारा कर लिया
 
कि शिकस्त-ओ-फ़त्ह का ख़याल आया ही नहीं  
जब उस शख़्स से  मोहब्बत  क़ज़ारा कर लिया

दुश्मन के कंधे पर सर रखा फिर न ख़बर रखा 
ज़िंदगी में कभी  एक ऐसा भी सहारा कर लिया 
 
दरमियान दो दिलों के जब फ़ासला बढ़ता गया  
वो नज़र झुकाने से पहले एक इशारा कर लिया 

जहाँ बैठे थे मुंतज़िर सारे  क़यामत के दीदार में 
जब वहाँ शरीक हुए दिल को आवारा कर लिया 
 
जब दश्त-ब-दश्त बीतता गया तन्हाई बढ़ती गई  
तब सफ़र में "धरम"  ख़ुद को पुकारा कर लिया


Sunday, 17 July 2022

वो कैसा मआ'ल था

न मैंने कभी  बुलाया था  न ही  तुम ख़ुद  आये थे 
वो एक  लम्हें की बेबसी थी  वो कैसा विसाल था 
 
राख हो चुकी  सारी यादों  को हवा  उड़ा रही थी 
दिल में  तिरे कैसी  अगन थी वो कैसा ख़याल था 
 
अश्क़ औ" लहू   एक दूसरे के  क़र्ज़दार बन गए 
 ख़ुद से  वो कैसी गुफ़्तगू थी   वो कैसा सवाल था 

ख़ामोशी की उम्र दराज़ हुई चीख सुकूँ से सो गया 
दरमियाँ ज़िंदगी और मौत के वो कैसा मआ'ल था 

तन्हाई की  क़ब्र पर  उपजी और  फैलती  ज़िंदगी 
सुकूँ को  बेचैनी पर  "धरम" वो  कैसा  'अयाल था  

Friday, 15 July 2022

काग़ज़ ख़ुद-ब-ख़ुद मिल जायेगा

समंदर की  ख़ामोशी  अपनी गहराई को  बयाँ करती है 
औ" उसके बवंडर की दास्ताँ  दूसरे की  ज़बाँ करती है 

जब इश्क़ होता है तो प्याला-ए-हुस्न बे-वजूद हो जाता है 
ख़ुलूस-ए-दिल से जलाई गई आग अँधेरा कहाँ करती है 

क़लम की दौलत है तो काग़ज़ ख़ुद-ब-ख़ुद मिल जायेगा 
दास्ताँ इसकी हर संग पर लिखी बातें यहाँ-वहाँ करती है 
 
उलफ़त के लफ़्ज़  बंद क़िताबों में  क़ैद  नहीं रह सकते 
दास्ताँ इसकी  धरती आसमाँ  औ" सारा जहाँ  करती है 
 
इंसाफ़ का सिर्फ़ एक तराजू  औ"  हर तन से  जुदा सर   
बड़ी शिद्दत से  इंतिज़ार "धरम" नज़र-ओ-जाँ करती है   

Saturday, 9 July 2022

कोई और इनाम नहीं देंगे

क़त्ल को इलाही ये  क़त्ल का नाम नहीं देंगे 
ये हुक्मरान अब तो कोई भी पैग़ाम नहीं देंगे 
 
सज्दे में गर्दनें  झुकी रहेंगी  क़त्ल भी  होंगी 
अलावा ज़ब्र के  कोई और  इनाम  नहीं देंगे 
 
करम की  बातें होंगी  होंठ भी  सिले जाएँगे  
ख़ुद आपको  आपका ही   कलाम नहीं देंगे 

आपके लहू की क़ीमत किसी मोल का नहीं        
आपकी शहादत पर भी वो सलाम नहीं देंगे 

न शिकस्त न फ़त्ह न ही दरमियाँ  की बुलंदी
हाथ थामकर भी 'धरम' कोई मक़ाम नहीं देंगे 


Sunday, 12 June 2022

नक़्शा बदलते देखा

सुबह को  शाम की  तरह  ढलते देखा 
लहू को  जाम की  तरह मचलते  देखा 

ता-उम्र  संग-ए-दिल के जमात में रहा  
हरेक  शख़्स का  चेहरा पिघलते देखा 

गांव  शहर  क़तरा दरिया औ"   इंसान   
हरेक  बज़्म का  नक़्शा  बदलते  देखा 

मुंसिफ़ के  सामने  एक  मुर्दे  की पेशी   
ताबूत से फिर  मुर्दे को  निकलते देखा 

हया की आढ़ में बे-हया हुस्न-औ-इश्क़ 
क्या ख़ूब एक  दूसरे को निगलते देखा

उम्र गुज़र गई "धरम" वक़्त ठहरा रहा 
उस एक लम्हा को  आग उगलते देखा  

Friday, 3 June 2022

फिर क़लम से लिखा गया

खंज़र से लिखी बात को  फिर क़लम से लिखा गया
मक़्तल की दास्ताँ को भी ख़ूब फ़हम से लिखा गया  
  
क़त्ल होने वाले क़त्ल हुए लहू का कोई मोल न रहा 
औ" ज़ालिमों के नाम को बड़े  अलम से लिखा गया

इंसान के आँखों में न तो लहू बचा न ही अश्क़ बचा  
दास्ताँ उनकी उन्हीं के दिल-ए-लहम से लिखा गया 

जब ख़याल ही जब्र था तो कोई हुदूद-ए-जब्र न रहा 
सिर्फ़ एक ही बात थी  जिसे भी वहम से लिखा गया 
 
एक ज़ालिम की बात दूसरे ज़ालिम ने लिखी "धरम"
ख़िताब-ए-अम्न बताया  बड़े ही रहम से  लिखा गया

Tuesday, 19 April 2022

कौन है किसमें कितना अंदर

एक वक़्त औ" कई सारे चेहरे जिसमें दिखते  अनगिनत मंज़र
उसकी खुली आँखें औ" ढेर  सारी यादों का  उफनता समंदर 

हुस्न औ" इश्क़  दोनों एक दूसरे को समेटे  बस खामोश रहता  
तकिये पर ज़ुल्फ़ पसारकर वो ऐसे लेटती कि हो कोई क़लंदर  

रु-ब-रु हों तो लगे कि दोनों एक दूसरे में हो इस तरह समाया 
प्रारम्भ मध्य अंत कुछ पता नहीं कौन है किसमें कितना अंदर 

कि लपटें आग की ज़ुल्फ़ों को चूमे  लहू आँखों का दीदार करे 
वक़्त के हर सितम को वो ऐसे तोड़े कि जैसे हो कोई सिकंदर 

चेहरे से निकली  रौशनी  बढ़ती दूरी के साथ  और रौशन हुई 
अपने वज़ूद को  "धरम" वो हमेशा करती रही  हुदूद से बदर 

Wednesday, 30 March 2022

एक नुमाइश-ए-बर्ज़ होता है

चेहरे  पर उदासी  औ"  दिल में  दर्द  होता है 
जो पास  तेरे जाता हूँ  तो सिर्फ़  मर्ज़   होता है  

पहले  राख बनाता है  औ"  फिर उड़ा देता है 
कि उसके इश्क़ में ऐसा भी एक फ़र्ज़ होता है 

इन्सां को  बुत बनाता है  ख़िताब डाल देता है 
ऐसा इश्क़  परदे में रहता है ख़ुद-ग़र्ज़ होता है

एक ही बात चलती है एक ही फ़साना होता है 
उसकी ज़ुबाँ से कहाँ  और  कुछ अर्ज़ होता है 

वक़्त गुजरता तो है  मगर हर  लम्हा एक सा है  
न कुछ पुराना होता है न कुछ तह-दर्ज़ होता है

'धरम'  झुककर चला औ" संग सीने पर खाया 
कि ऐसा हुनर तो एक नुमाइश-ए-बर्ज़ होता है 

-------------------------------------------------------------------

मर्ज़ - बीमारी 
तह-दर्ज़ - पूर्णतः नया
बर्ज़ - सुन्दरता

Saturday, 26 February 2022

चंद शेर

1.
ख़याल को जब भी शक्ल मिला एक झुलसा हुआ चेहरा मिला 
बदन को कोई ख़ुशबू न मिली 'धरम' रंग लहू को उतरा मिला

2.
वो पहले वा'दा-ख़िलाफ़ी करता है औ" फिर झुक जाता है 
'धरम' तन्हाई से शुरू होता है औ" इश्क़ पर रुक जाता है 

3.
सीने में उतरता तो है मगर सूराख़ नहीं करता 
कैसा इश्क़ है 'धरम' कभी बेबाक नहीं करता

4.
क्या कहें कि  एक चेहरा औ" एक ही फ़साना है 
मोहब्बत में "धरम" अब एक ऐसा भी ज़माना है 

5.
इश्क़ में "धरम" बदलता रहा  मिज़ाज उम्र भर
अश्क़-औ-लहू में होता रहा इम्तिज़ाज उम्र भर

(# इम्तिज़ाज = मिलावट) 

6.
ज़काब मेरा ख़ून-ए-दिल था "धरम" कलम उसका खंज़र था 
वो एक फ़ैसला-ए-क़िताब लिखा जिसका हर वरक़ बंजर था 

7.
ख़्वाब में मिलते भी हैं  तो लब पर ख़ामोशी रखते हैं  
औ" चेहरे पर "धरम" ख़याल-ए-फ़रामोशी रखते हैं 

8.
सितम की पैदाइश थी वो सितम का ही ज़माना था 
हर ज़ुबाँ पर 'धरम' बस फ़ाहिश का ही फ़साना था
 
(# फ़ाहिश : हद से गुज़रने वाला
# फ़साना : कहानी)

9.
हर रास्ता 'धरम' एक दलदल पर ख़त्म होता है 
औ" मंज़िल पर न जाने  क्या-क्या कत्म होता है

(#कत्म : छिपाव, पोशीदगी)


Friday, 18 February 2022

कोई भी तबीब न हुआ

अक़ीदत का एक भी फूल मेरे दामन को नसीब न हुआ  
कारवाँ में शामिल तो था  मगर कोई भी   क़रीब न हुआ  

न तो देखा हुआ तबस्सुम  न ही  तसव्वुर में उभरा चेहरा
एक अजनबी मुझसे मिला  औ" कुछ भी अजीब न हुआ  

वो शख़्स दरिया-ए-उल्फ़त की शक्ल का था औ" ख़ुश था 
उम्मीद के तराजू पर तौला गया औ" वो भी हबीब न हुआ

जहाँ भी नज़र डाली  बाद उस दोनों के  वहां कोई न रहा 
वह ऐसा शख़्स था जिसका कभी भी कोई रक़ीब न हुआ 

क्यूँ हर रोज तन्हाई की  उम्र मुसलसल  दराज़ होती गई 
'धरम' क्यूँ ज़माने में इस मर्ज़ का कोई भी तबीब न हुआ